Search

 
 
 

धनबाद में ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ी कार्रवाई, जिलाध्यक्ष की गाड़ी जब्त

ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि कानून सबके लिए बराबर है. कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो यदि वह शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 
जब्त गाड़ी.

Dhanbad : धनबाद शहर में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ रही है. ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसने साफ कर दिया कि कानून के आगे किसी का रसूख नहीं चलता.


जानकारी के अनुसार, एक राजनीतिक दल के जिलाध्यक्ष कथित रूप से शराब के नशे में वाहन चला रहे थे. यातायात पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोका और जांच की. चालक की जांच में नशे की पुष्टि होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर ट्रैफिक थाना भेज दिया.


बताया जा रहा है कि वाहन पर बड़े अक्षरों में जिलाध्यक्ष का बोर्ड लगा हुआ था और पार्टी का झंडा भी लगा था जिससे उनकी पहचान स्पष्ट हो रही थी. मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की तस्वीरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हालांकि, बाद में वाहन से बोर्ड और झंडा हटा लिया गया.

 

 

इस मामले पर ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि कानून सबके लिए बराबर है. कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो यदि वह शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान आगे और भी जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही