Search

 
 
 

धनबादः झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

धनबाद में गुरुवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. इससे मौसम सुहाना हो गया और पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली. बारिश के बाद तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई.
 
बारिश के दौरान दिन में ही लाइट जलाकर चलते वाहन.

Dhanbad : धनबाद व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. इससे मौसम सुहाना हो गया और पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली. बारिश के बाद तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई.

 


लोग घरों से बाहर निकलकर बदले मौसम का आनंद लेते नजर आए. कई इलाकों में बच्चों और युवाओं को बारिश में भीगते और मस्ती करते देखा गया. तेज बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. जगह-जगह पानी जमा होने से यातायात भी धीमा हो गया.मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही