Search

 
 
 

धनबाद :  डिगवाडीह के दो स्कूलों के वाहनों की जांच, 91,650 रुपये वसूला गया जुर्माना

जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर गुरुवार को परिवहन विभाग की टीम ने व्यापक जांच अभियान चलाया.
 

Dhanbad :   जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर गुरुवार को परिवहन विभाग की टीम ने व्यापक जांच अभियान चलाया.

 

यह अभियान मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार के नेतृत्व में डिगवाडीह स्थित जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और जे.के. सिन्हा मेमोरियल स्कूल ऑफ लर्निंग में चलाया गया.

 

जांच के दौरान स्कूल वाहनों के फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक कागजातों की बारीकी से पड़ताल की गई. सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर 91,650 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया.

 

Uploaded Image

 

मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार ने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा स्कूली वाहनों के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई. जांच में कई वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं. 

 

सभी वाहन संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे जल्द से जल्द अपने कागजात दुरुस्त करें. साथ ही प्रत्येक स्कूल वाहन में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा और जीपीएस डिवाइस लगाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. 

 

स्कूल प्रबंधन को यह भी निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से अपने वाहनों की जांच सुनिश्चित करें और सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करें. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

साथ ही आगे भी इस तरह के जांच अभियान जारी रखने की बात कही गई. अभियान के दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजीनियर अमरेश कुमार, मुकुल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही