Search

 
 
 

गुमला : जमीन मापी करने पहुंची अंचल टीम पर हमला, राजस्व कर्मी को चप्पल से पीटा!

जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत केड़ेग खेड़ा गांव में जमीन मापी करने पहुंची अंचल की टीम को ग्रामीणों का विरोध का सामना करना पड़ा. हालात तब तनावपूर्ण हो गए, जब ग्रामीणों ने राजस्व कर्मी की चप्पल से पीटाई कर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
 

Gumla :  जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत केड़ेग खेड़ा गांव में जमीन मापी करने पहुंची अंचल की टीम को ग्रामीणों का विरोध का सामना करना पड़ा. हालात तब तनावपूर्ण हो गए, जब ग्रामीणों ने राजस्व कर्मी की चप्पल से पीटाई कर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 

जानकारी के अनुसार, शिव प्रसाद नामक व्यक्ति के ऑनलाइन आवेदन के आधार पर अंचल कार्यालय की टीम विवादित जमीन की मापी के लिए गांव पहुंची थी. टीम में राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा, नरेंद्र सेठ और अंचल अमीन उमाशंकर उरांव शामिल थे.

 

बताया जा रहा है कि नियम के तहत पुलिस बल की मौजूदगी में सीमांकन होना था. लेकिन टीम पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर पहुंच गई. जैसे ही मापी की प्रक्रिया शुरू करने की कोशिश की गई, कुछ ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई.

 

ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई. इसी दौरान एक महिला ने राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा पर चप्पल से हमला कर दिया. स्थिति बिगड़ती देख कर्मियों ने किसी तरह वहां से हटकर अपनी जान बचाई.

 

फिलहाल घटना को लेकर प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही