Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : 11 जिलों के 20 स्कूलों में बनेंगे 100-100 बेड के छात्रावास

राज्य के 11 जिलों के 20 सरकारी स्कूलों में 100-100 बेड के छात्रावास का निर्माण किया जाएगा. इसमें दुमका के चार, पूर्वी सिंहभूम के दो, गढ़वा के दो, गोड्डा के तीन, गुमला के दो, लातेहार के एक, पाकुड़ के एक, पलामू के एक, साहेबगंज के दो, पश्चिमी सिंहभूम के एक और खूंटी के एक छात्रावास शामिल हैं
Advertisement
Advertisement
  • एक छात्रावास बनाने में खर्च होंगे 2.71 करोड़,
  • 20 स्कूलों में 54.2 करोड़ से बनेंगे छात्रावास 
  • सरायकेला-खरसावां के कस्तुरबा गांधी स्कूल में 6.53 करोड़ से बनेगा कुचई

Ranchi :  राज्य के 11 जिलों के 20 सरकारी स्कूलों में 100-100 बेड के छात्रावास का निर्माण किया जाएगा. इसमें दुमका के चार, पूर्वी सिंहभूम के दो, गढ़वा के दो, गोड्डा के तीन, गुमला के दो, लातेहार के एक, पाकुड़ के एक, पलामू के एक, साहेबगंज के दो, पश्चिमी सिंहभूम के एक और खूंटी के एक छात्रावास शामिल हैं.

 

प्रत्येक छात्रावास के निर्माण में 2.71 करोड़ (54.2 करोड़) किया जाएगा. वहीं सरायकेला-खरसावां के कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय में कुचई का निर्माण किया जाएगा. इसमें 6.53 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगो. इस तरह पूरा प्रोजेक्ट 61 करोड़ रुपए का है. 

 


किस जिले के किस स्कूल में होगा छात्रावास का निर्माण


   दुमका :   उत्क्रमित +2 आरएबीयु उच्च विद्यालय गांड़ो,  जरमुंडी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सतपहारी, शिकारीपाड़ा प्रखंड के राजकीय +2 उच्च विद्यालय बेनागोरीया और काठीकुंड प्रखंड के उच्च विद्यालय

•    पूर्वी सिंहभूम :  गुड़ाबांदा प्रखंड का उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय और चाकुलिया प्रखंड का आर्दश उत्क्रमित उच्च विद्यालय  

•    गढ़वा :  केचिनिया प्रखंड का यूपीजा +2  हाईस्कूल रामपुर  (पीवीटीजी के लिए) और धुरकी प्रखंड का उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय 

•    गोड्डा :  गोड्डा प्रखंड का बुनियादी विद्यालय, अमलोफसीया, पोडैयाहाट प्रखंड का उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय और पोड़ैयाहाट प्रखंड का उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय सुंदरपहाडी

•    गुमला :  विशुनपुर प्रखंड का राकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय और घाघरा प्रखंड का राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय  

•    साहेबगंज :  मंडरो प्रखंड का उत्क्रमित +2 बीपी उच्च विद्यालय और पथना प्रखंड का उत्क्रमित राजकीय उच्च विद्यालय 

•    लातेहार :  बालुमाथ प्रखंड का राजकीय +2 बालक उच्च विद्यालय

•    पाकुड़ :  लिट्टीपाड़ा प्रखंड के मॉडल विद्यालय लिट्टीपाड़ा में पीवीटीजी के लिए

•    पलामु :  चैनपुर प्रखंड का राजकीय +2 श्री सदगुरू प्रताप हरी उच्च विद्यालय 

•    पश्चिमी सिंहभूम :  टोंटो प्रखंड का उत्क्रमित उच्च विद्यालय 

•    खूंटी :  अड़की प्रखंड का कृष्ण बल्लभ उच्च विद्यालय

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही