Search

 
 
 

झारखंड : धनबाद की कतरी नदी में अवैध पुल निर्माण, BCCL अधिकारियों समेत 7 के खिलाफ FIR

Dhanbad News :  कतरी नदी के बीच कोयला परिवहन के लिए आठ स्पैन का कच्चा पुल बनाया गया था. इसके अलावा नदी के किनारे मिट्टी और ओवरबर्डन भरकर रास्ता तैयार करने तथा नदी के बहाव क्षेत्र को संकीर्ण करने का आरोप है. शिकायत मिलने के बाद अंचलाधिकारी गिरिजानंद किस्कू ने स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान नदी के बीच पुल बना हुआ पाया गया.
 
कतरी नदी (फाइल फोटो)

Dhanbad News :  धनबाद के बाघमारा में कतरी नदी के प्राकृतिक प्रवाह से कथित छेड़छाड़ और कोयला परिवहन के लिए अवैध पुल निर्माण के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. इस मामले में बीसीसीएल के अधिकारियों समेत आरके कोल माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रशासन ने संबंधित पक्षों को 24 घंटे के भीतर पुल हटाने का निर्देश दिया है.

 

 

जानकारी के अनुसार कतरी नदी के बीच कोयला परिवहन के लिए आठ स्पैन का कच्चा पुल बनाया गया था. इसके अलावा नदी के किनारे मिट्टी और ओवरबर्डन भरकर रास्ता तैयार करने तथा नदी के बहाव क्षेत्र को संकीर्ण करने का आरोप है. शिकायत मिलने के बाद अंचलाधिकारी गिरिजानंद किस्कू ने स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान नदी के बीच पुल बना हुआ पाया गया.

 

 

 

निरीक्षण के दौरान संबंधित लोगों से पुल निर्माण की अनुमति और जरूरी दस्तावेज मांगे गये, लेकिन वे संतोषजनक कागजात उपलब्ध नहीं करा सके. इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गयी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित 24 घंटे के भीतर पुल नहीं हटाया गया, तो उसे बलपूर्वक ध्वस्त किया जाएगा. पुल हटाने में आने वाला खर्च भी संबंधित पक्षों से वसूला जाएगा.

 

 

पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन की भी होगी जांच

कतरी नदी के प्राकृतिक प्रवाह पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने जल संसाधन विभाग, खनन विभाग, पर्यावरण विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी रिपोर्ट लेने की बात कही है. जांच में पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में भी मामला उठाया जा सकता है.

 


वहीं, बीसीसीएल प्रबंधन की भूमिका भी जांच के दायरे में है. प्रशासन इस बात की पड़ताल करेगा कि पुल निर्माण के लिए आवश्यक अनुमति और स्वीकृतियां ली गयी थीं या नहीं. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही