Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बारिश के बाद कोहरे के आगोश में झारखंड

Advertisement
Advertisement
Ranchi: तीन दिनों की बारिश के बाद शुक्रवार से झारखंड में मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी से आसमान साफ रहेगा. सुबह में राजधानी रांची समेत राज्य के उत्तरी-पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रहने की संभावना है. वहीं बादल छंटने के बाद राज्य के न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है. इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. वहीं रांची जिले में कहीं- कहीं ओलावृष्टि भी दर्ज की गई. सबसे अधिक वर्षा 35.0 एमएम रांची में दर्ज की गई. सबसे अधिक तापमान 31.0 °C चाईबासा का रहा...जबकि न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया. गुरुवार को राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-violent-clash-between-two-communities-over-minor-dispute-6-people-injured/">धनबाद

: मामूली विवाद में 2 समुदाय के बीच हिंसक झड़प, 6 लोग घायल

जानें आपके शहर का तापमान

शहर              अधिकतम    न्यूनतम रांची                  27.2         13.7 जमशेदपुर          29.5         17.4 डालटनगंज         27.4         16.7 बोकारो थर्मल       26.1         16.5 चाईबासा            31.0         15.4 देवघर                 23.3         16.7 गिरिडीह             23.3         15.8 गढ़वा                 25.0         16.6 लोहरदगा            24.5         13.8 गोड्डा                  25.0         16.1 इसे भी पढ़ें- TMC">https://lagatar.in/ed-summons-tmc-leader-mahua-moitra-summons-issued-in-fema-law-violation-case/">TMC

नेता महुआ मोइत्रा को ईडी ने किया तलब, फेमा कानून उल्लंघन मामले में समन जारी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही