Search

 
 
 

नेशनल अंडर-18 रग्बी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में झारखंड

 
Ranchi : पुणे के बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 25-26 जून तक आयोजित नेशनल अंडर-18 रग्बी चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. मंगलवार को झारखंड की टीम ने ग्रुप स्टेज में दो मुकाबले खेले. ग्रुप एफ के पहले मुकाबले में झारखंड ने मध्यप्रदेश को 52-0 से करारी शिकस्त दी, वहीं दूसरे मुकाबले में झारखंड ने पंजाब को 12-0 हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की. झारखंड की ओर से डेविड मुंडा, अजीत नाग, नमजन मुंडू, अंकित भेंगरा, अभय होरो और सुखदेव मुंडू ने दोनों मैच में मुख्य रुप से स्कोर किया

प्री क्वार्टर फाइनल में झारखंड ने गुजरात को हराया

प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी झारखंड की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को हराया. इस एकतरफा मुकाबले में झारखंड की टीम ने 12-5 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जहां बुधवार को झारखंड का सामना महाराष्ट्र से होगा. इसे भी पढ़ें -POTA">https://lagatar.in/mcc-commander-tilak-sahu-found-guilty-in-pota-then-dgp-mv-rao-also-testified/">POTA

में MCC कमांडर तिलक साहू दोषी करार, तत्कालीन DGP एमवी राव ने भी दी थी गवाही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही