Search

 
 
 

झारखंड: संभावित टीबी मरीजों की जांच दर बढ़ाने के निर्देश, लक्ष्य में पिछड़े जिलों को चेतावनी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के तहत राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक बुधवार को आरसीएच परिसर नामकुम में आयोजित की गई.
 

Ranchi : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के तहत राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक बुधवार को आरसीएच परिसर नामकुम में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड शशि प्रकाश झा ने की. इसमें राज्य के सभी जिलों के जिला यक्ष्मा पदाधिकारी शामिल हुए.

 

अभियान निदेशक ने सभी जिलों को संभावित टीबी मरीजों की जांच दर बढ़ाने का स्पष्ट निर्देश दिया. उन्होंने टीबी के उच्च जोखिम वाले समूहों की मैपिंग कर योजनाबद्ध तरीके से जांच और जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया.

 

साथ ही प्रचार-प्रसार तेज करने और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा गया. लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने वाले जिलों को सख्त चेतावनी देते हुए कार्यशैली में सुधार और समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

 

बैठक में निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉक्टर सिद्धार्थ सान्याल ने कार्यक्रम दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रतिबद्धता से कार्य करने की अपील की. राज्य यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर कमलेश कुमार ने हैंडहेल्ड एक्स-रे की तकनीकी जानकारी देते हुए जोखिम समूहों की शत प्रतिशत स्क्रीनिंग पर बल दिया. बैठक में वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन से जुड़े विशेषज्ञ डॉक्टर सतीश, डॉक्टर निधि और डॉक्टर अर्जुन भी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही