Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: जगन्नाथपुर चौक से लोधानबानी को जोड़ने वाली सड़क की हालत जर्जर, मरम्मत की आस

विकास के दावों के बीच बहरागोड़ा प्रखंड की एक महत्वपूर्ण संपर्क सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है. प्रखंड के जगन्नाथपुर चौक से लोधानबानी गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इस कदर जर्जर हो चुकी है कि अब यह राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है.
Advertisement
Advertisement

Baharagora: विकास के दावों के बीच बहरागोड़ा प्रखंड की एक महत्वपूर्ण संपर्क सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है. प्रखंड के जगन्नाथपुर चौक से लोधानबानी गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इस कदर जर्जर हो चुकी है कि अब यह राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है. आलम यह है कि सड़क पर डामर का नामोनिशान मिट चुका है और उसकी जगह जानलेवा गड्ढों ने ले ली है.


ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण कई वर्ष पहले हुआ था, लेकिन एक बार बनने के बाद विभाग इसे भूल गया. समय पर मरम्मत न होने के कारण सड़क पूरी तरह टूट चुकी है. स्थानीय ग्रामीण- मानस महाली, जयराम महाली, मानिक सिंह और रवीन्द्र दास ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस समस्या को लेकर प्रखंड स्तर के अधिकारियों से लेकर माननीय मंत्री तक गुहार लगा चुके हैं. हर बार उन्हें केवल 'जल्द काम शुरू होने' का आश्वासन देकर टाल दिया जाता है. लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है.

 


सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि पैदल चलना भी दूभर हो गया है. सबसे अधिक परेशानी बरसात के मौसम में होती है, जब सड़क के बड़े-बड़े गड्ढे पानी से भर जाते हैं. ऐसे में वाहन चालकों को गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही