Ranchi : झारखंड में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. रांची के खेलगांव में 22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ी अपनी तीरंदाजी का कौशल दिखाएंगे.
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न राज्यों से पुलिस बलों की टीमें झारखंड पहुंचेंगी. खिलाड़ियों के स्वागत, ठहरने और आयोजन स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है. झारखंड पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां निभा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें
आयोजन को लेकर पुलिस विभाग की ओर से आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
पुलिस विभाग का प्रयास है कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का आयोजन व्यवस्थित तरीके से किया जाए. पांच दिनों तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों के पुलिसकर्मियों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी. इसके साथ ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा.

