West Singhbhum: कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कुदाहातु चौक पर शुक्रवार रात बालू की ढुलाई को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया. मंझारी क्षेत्र से बालू लेकर आ रहे दर्जनों ट्रैक्टरों को स्थानीय कारोबारियों ने रोकने का प्रयास किया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया.
स्थानीय कारोबारियों का आरोप है कि बाहरी क्षेत्र से बालू की आपूर्ति होने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है. वहीं क्षेत्र की आमड़ा और धानसारी नदियों से अवैध बालू उठाव और रात में ढुलाई की शिकायतें भी सामने आ रही हैं.
इसे भी पढ़ें -
स्थानीय लोगों के अनुसार, एक ट्रॉली बालू की कीमत चार से साढ़े चार हजार रुपये तक पहुंच गई है. दो दिन पहले ग्रामीणों ने आमड़ा नदी से बालू लदे तीन ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपे थे. अब अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन की कार्रवाई को लेकर लोगों की नजरें टिकी हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

