Search

 
 
 

झारखंड में गर्मी की दस्तक, मार्च की शुरुआत में छाएंगे बादल, फिर चढ़ेगा पारा

Ranchi: झारखंड में अब गर्मी धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है. फिलहाल राज्य में सुबह हल्की ठंडक है, लेकिन दिन में धूप की तपिश बढ़ने लगी है. आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी के साथ झारखंड में गर्मी का असर साफ नजर आने लगेगा. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में फिलहाल कोई प्रभावी मौसमी प्रणाली सक्रिय नहीं है.
 

Ranchi: झारखंड में अब गर्मी धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है. फिलहाल राज्य में सुबह हल्की ठंडक है, लेकिन दिन में धूप की तपिश बढ़ने लगी है. आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी के साथ झारखंड में गर्मी का असर साफ नजर आने लगेगा. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में फिलहाल कोई प्रभावी मौसमी प्रणाली सक्रिय नहीं है. 

 

तापमान की बात करें तो राज्य में दिन का पारा चढ़ने लगा है. चाईबासा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं खूंटी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतरी के संकेत हैं.

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद चार दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. यानी मार्च की शुरुआत के साथ गर्मी का असर और साफ दिखाई देगा.

 

26 फरवरी से 4 मार्च तक राज्य के लगभग सभी जिलों में सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है. हालांकि दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी. 1 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्के बादल दिख सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है.

 

रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और कोडरमा में सुबह हल्की धुंध और दिन में तेज धूप रहेगी. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में भी मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी महसूस होगी. गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा में दिन के समय गर्मी का असर बढ़ेगा. देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और गिरिडीह में भी सुबह हल्की ठंडक के बाद दिन में गर्मी बढ़ेगी.

 

रांची में मौसम अगले पांच दिन ऐसा रहने का अनुमान

तारीख  अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
26 फरवरी 28 13
27 फरवरी 29 14
28 फरवरी 29 15
1 मार्च 30 16
2 मार्च 31 15

 

जिलों में दर्ज तापमान 

 

जिला अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
रांची 27.0 13.0
जमशेदपुर 31.8 15.2
डाल्टनगंज 31.6 11.7
बोकारो 31.1 13.6
चाईबासा 33.2 14.4
खूंटी 28.4 10.4
लोहरदगा 27.3 11.5
सरायकेला 32.4 12.9
पाकुड़ 30.8 15.1

 https://lagatar.in/abhay-tiwari-used-a-fake-jpsc-id-card-and-tampered-with-the-answer-sheets-he-is-awaiting-court-orders

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही