Search

 
 
 

निकाय चुनाव मतगणना की तैयारियां पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, CCTV व ड्रोन से नजर

Ranchi : नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. शुक्रवार को मतों की गिनती से साथ ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा. मतगणना के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. इसमें स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सशस्त्र बल और क्यूआरटी टीम को तैनात किया गया है.
 

Ranchi : नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. शुक्रवार को मतों की गिनती से साथ ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा. मतगणना के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. इसमें स्थानीय पुलिस के साथ-साथ सशस्त्र बल और क्यूआरटी टीम को तैनात किया गया है. मतगणना केंद्र के सौ मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति और वाहन के प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंध कर दिया गया है.

 

सीसीटीवी और ड्रोन से कड़ी निगरानी


मतगणना केंद्र पर किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए सीसीटीवी और ड्रोन की व्यवस्था की गई है. सभी मतगणना केंद्रों और उनके आसपास के क्षेत्रों को सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. स्ट्रांग रूम और मतगणना हॉल की 24 घंटे लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है. संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए ड्रोन कैमरों के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पकड़ा जा सके.

 

प्रवेश के लिए सख्त नियम

 

मतगणना केंद्र के भीतर केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है, जिनके पास राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वैध पहचान पत्र या पास है. सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी के बाद ही किसी को अंदर जाने दें.

 

प्रशासनिक सतर्कता और धारा 144


शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने मतगणना केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर दी है, जिसके तहत भीड़ इकट्ठा करने पर रोक है. वरीय पुलिस अधिकारी और जिला मजिस्ट्रेट स्वयं केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही