Search

 
 
 

नीतीश कुमार से मिले झारखंड JDU के नेता, संगठन मजबूत करने की मिली जिम्मेवारी

 
Ranchi : झारखंड प्रदेश जदयू के प्रभारी सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ अशोक चौधरी और झारखंड जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने नीतीश कुमार से मुलाकात की. उनके साथ जदयू का प्रतिनिधिमंडल ने भी सीएम नीतीश कुमार से पटना में मुलाकात की. इस दौरान झारखंड में संगठन को लेकर चर्चा हुई. वहीं झारखंड में पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से जानकारी के साथ ही संगठन के बारे में विस्तृत लिखित रिपोर्ट सौंपी गयी. मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने झारखंड में संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें -खबर">https://lagatar.in/effect-of-news-chaibasa-health-department-team-reached-the-girls-house-treatment-will-be-done-from-government-level/">खबर

का असर : चाईबासा : बच्ची के घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, सरकारी स्तर से होगा इलाज

प्रतिनिधि मंडल में ये रहे शामिल

प्रतिनिधि मंडल में झारखंड जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, युवा नेता व मांडू के पूर्व प्रत्याशी दुष्यंत कुमार पटेल, धनबाद जिला के अध्यक्ष पिंटू सिंह,धनलाल दुबे शामिल थे. इसे भी पढ़ें -बड़ी">https://lagatar.in/big-news-tata-sumo-fell-into-a-well-in-padma-hazaribagh-6-dead-3-serious/">बड़ी

खबरः हजारीबाग के पदमा में कुएं में गिरी टाटा सूमो, 6 की मौत, 3 गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही