Search

झारखंडः जदयू लोस चुनाव में एनडीए को करेगा समर्थन

झारखंडः जदयू लोस चुनाव में एनडीए को करेगा समर्थन

Ranchi: जदयू झारखंड में एनडीए गठबंधन को समर्थन करेगा. गठबंधन के जहां-जहां प्रत्याशी खड़े हैं, उनके लिए पार्टी काम करेगी. यह निर्णय जदयू कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक के बाद लिया गया. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कार्यकर्ताओं को अपने अपने लोकसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी के साथ समन्वय स्थापित कर चुनाव में सहयोग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को साकार करना है और दोबारा देश में मजबूत सरकार लानी है. बैठक में डॉ आफताब जमिल, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सुशील सिंह, सागर कुमार, निर्मल सिंह, रेणु गोपीनाथ, शैलेंद्र महतो, पिंटू सिंह, राजू महतो सहित कई उपस्थित थे.

संजय सेठ ने खीरू महतो से मांगा समर्थन

बैठक से पूर्व रांची के भाजपा प्रत्याशी और सांसद संजय सेठ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो से उनके निवास पर मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया, साथ ही उन्हें दो मई को अपने नामांकन में शामिल होने का अनुरोध किया. इस दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार, भाजपा नेता संजीव साहू भी उपस्थित थे. खीरू महतो ने संजय सेठ को शुभकामनाएं और जीत की अग्रिम बधाई दी. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/nda-and-india-did-not-give-any-muslim-candidate-in-jharkhand-furkan-is-in-hope/">झारखंड

में एनडीए और इंडिया किसी ने नहीं दिया मुस्लिम कैंडिडेट, आस में फुरकान
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp