Search

 
 
 

गुवा प्रबंधन को झारखंड श्रमिक संघ ने चेताया, मांग पूरी नहीं होने पर डिस्पैच करेंगे ठप

 
Kiriburu/Gua : आजसू पार्टी के बैनर तले अखिल झारखंड श्रमिक संघ के कार्यकर्त्ताओं ने बुधवार को गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव में बेरोजगारी और अन्य समस्या को लेकर बैठक की. बैठक में अखिल झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष समीर शेख ने ग्रामीणों से कहा कि कुछ दिन पूर्व सेल की गुवा प्रबंधन को बेरोजगारी व अन्य समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा गया है. इसमें स्थानीय युवा बेरोजगारों को सप्लाई में बहाली की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-jmm-blocked-the-gate-of-tslpl-mine-in-noamundi-and-baraiburu-from-6-am/">किरीबुरु

: झामुमो ने नोवामुंडी व बराईबुरु में टीएसएलपीएल खदान का गेट सुबह छह बजे से किया जाम
बैठक में गुवा प्रबंधन को चेतावनी दी गई है कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं करता है तो बहुत जल्द आसपास क्षेत्रों के लगभग दो हजार ग्रामीणों के साथ सेल के डिस्पैच को ठप कर दिया जाएगा. बैठक में समीर शेख, सारंडा मंडल अध्यक्ष वीरू सोनार, विनोद गोप, अर्पित केरकेट्टा, राजेश मिंज, पंचायत अध्यक्ष शादाब खान, संदीप दास, सैनिक दास, नामलेन सिरका सहित काफी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही