Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

असम चुनाव प्रचार में झारखंड के नेताओं की एंट्री, जिम्मेदारी मिलने पर डॉ इरफान ने जताया आभार

असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन ने झारखंड के कुछ नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है. इस संबंध में All India Congress Committee की ओर से जारी अधिसूचना में झारखंड के चार नेताओं को असम में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की सलाह दी गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन ने झारखंड के कुछ नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है. इस संबंध में All India Congress Committee की ओर से जारी अधिसूचना में झारखंड के चार नेताओं को असम में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की सलाह दी गई है.

 

सूचना के अनुसार मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री Irfan Ansari, विधायक निशात आलम और विधायक सुरेश बैठा को असम में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार अभियान में शामिल होने के लिए कहा गया है. संबंधित विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी Assam Pradesh Congress Committee की ओर से तय की जाएगी.

 

इस जिम्मेदारी मिलने पर डॉ इरफान अंसारी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि हम जैसे छोटे और निष्ठावान कार्यकर्ता को पार्टी संगठन ने जो सम्मान दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं.

 

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि मैं Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge, K. C. Venugopal और K. Raju का विशेष रूप से धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं. आप सभी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, वह मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करके पार्टी नेतृत्व के इस विश्वास को सही साबित करने का प्रयास करूंगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही