Search

बिजली अलर्ट: 16 मार्च को रांची के कई क्षेत्रों में 3 घंटे रहेगा पावर कट

Ranchi: राजधानी रांची में बिजली मेंटेनेंस के चलते कई इलाकों में 16 मार्च रविवार को पावर कट रहेगा. जिसके चलते दिन के 11 बजे से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस अवधि में दुर्गा सोरेन चौक के पास 33 KV लाइन का यूटिलिटी शिफ्टिंग से संबंधित कार्य किया जाएगा. इस दौरान कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेंगी. 

 

पावर कट से प्रभावित निम्नलिखित इलाके

प्रभावित क्षेत्र:- उपर चुटिया, मिडिल चुटिया, लोअर चुटिया, धुमसा टोली, मकचुन्द टोली, सामलोंग, बेल बगान, कृष्णापुरी, द्वारिकापुरी, अयोध्यापुरी, विंध्यवासिनी नगर, स्वर्णरेखा नगर, केतारी बगान, घाट रोड, नामकुम स्टेशन, तेतरी टोली, जोरार, लोवाडीह चौक, नामकुम इंड्रस्ट्रीयल एरिया, नामकुम बाजार, खिजरी, अमेठिया नगर, महुआ टोली, नामकुम बस्ती, चाय बागान, JUT, काली नगर, लौ कॉलेज, बदगवां, रामपुर, सर्बल,लाली, कोचा टोली, तुम्बा घुटु इत्यादि.

 

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि प्रभावित क्षेत्र के निवासी आवश्यक कार्य समय पर निपटा लें. बिजली मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद सभी प्रभावित इलाकों में बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp