Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरहुल, रामनवमी व ईद को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, PCR कर्मियों को सख्त निर्देश

आगामी पर्व सरहुल, रामनवमी और ईद को देखते हुए रांची पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर शनिवार को नवीन पुलिस केन्द्र, रांची में पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के पीसीआर वाहन चालकों और पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi  : आगामी पर्व सरहुल, रामनवमी और ईद को देखते हुए रांची पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर शनिवार को नवीन पुलिस केन्द्र, रांची में पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के पीसीआर वाहन चालकों और पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की गई.

 

बैठक में शहर में अपराध पर अंकुश लगाने और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए. सभी पीसीआर टीमों को संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग करने, एक-दूसरे के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने और किसी भी सूचना पर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने को कहा गया.

 

इसके साथ ही बैंक, पेट्रोल पंप, ज्वेलरी दुकान सहित अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. पुलिस पदाधिकारियों को अधिक से अधिक भ्रमणशील रहकर शहर के चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों और गलियों में लगातार पेट्रोलिंग करने को कहा गया.

 

बैठक के दौरान सभी कर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए यह भी स्पष्ट किया गया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही