ईद, रामनवमी व सरहुल को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक
Simdega : सिमडेगा डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शनिवार को ईद, सरहुल, रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. डीसी ने जिला वासियों से त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण के साथ मनाने की अपील की. उन्होंने अधिकारियों को जरूर दिशा निर्देश भी दिये. साथ ही विभिन्न समाज के लोगों से पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.
डीसी ने कहा कि रामनवमी जुलूस निर्धारित मार्ग से निकाला जाएगा और उसी मार्ग से वापस लौटेगा. जुलूस में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. बैठक में आपसी विचार-विमर्श के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. केंद्रीय सरहुल पूजा समिति, सलडेगा के पदाधिकारियों ने बताया कि सलडेगा स्थित सरना स्थल पर सुबह 11:00 बजे पूजा-अर्चना की जाएगी. इसके बाद दोपहर 2:00 बजे से जुलूस निकाला जाएगा. बकरी टोली व ठाकुर टोली सरना समिति भी इस जुलूस में शामिल होंगी. बैठक में एसपी श्रीकांत एस खोटरे, अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी सीओ, थाना प्रभारी व शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment