Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी पुलिस की कार्रवाई: PLFI के 6 उग्रवादी गिरफ्तार, जेल से चल रहा था रंगदारी का नेटवर्क

झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के छह सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार यह गिरोह जेल में बंद संगठन के सदस्यों के इशारे पर व्यवसायियों और ठेकेदारों से लेवी (रंगदारी) वसूलने का काम कर रहा था.
Advertisement
Advertisement

Khunti : झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के छह सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार यह गिरोह जेल में बंद संगठन के सदस्यों के इशारे पर व्यवसायियों और ठेकेदारों से लेवी (रंगदारी) वसूलने का काम कर रहा था.

 

गिरफ्तार उग्रवादियों में विजय भोक्ता (ग्राम माहिल, मुरहू), धीरज कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक राम, शुभम कुमार पोद्दार, निमिष गोप उर्फ हनी और राम अयोध्या शर्मा उर्फ राजा शर्मा शामिल हैं.

 

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन, 22 राउंड जिंदा कारतूस, कई एंड्रॉयड मोबाइल फोन, विभिन्न नामों से खरीदे गए मोबाइल फोन की रसीदें, संगठन के पर्चे, लेवी वसूली का हिसाब लिखी नोटबुक, व्यवसायियों व ठेकेदारों की सूची, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं.

 

शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर खूंटी थाना क्षेत्र के तजना नदी के पास और कालामाटी डूंगरी इलाके में छापेमारी की गई, जहां से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

 

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे व्यवसायियों और ठेकेदारों की जानकारी जुटाकर जेल में बंद पीएलएफआई सदस्यों तक पहुंचाते थे. इसके बाद मोबाइल कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से लेवी की मांग की जाती थी.

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने 2 दिसंबर 2025 को पिपराटोली चौक स्थित शराब दुकान में बम फेंकने, 9 दिसंबर 2025 को तोरपा के डोडमा क्रशर प्लांट में फायरिंग करने, 24 दिसंबर 2025 को डुगडुगिया क्रशर प्लांट में गोलीबारी कर लेवी मांगने तथा 23 फरवरी 2026 को शराब व्यवसायी यश कुमार साहू को फोन कर धमकी देने की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

 

इस पूरे मामले में पुलिस की छापेमारी टीम में सब-इंस्पेक्टर वरुण रजक, थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही