Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पोटका के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने झारखंड विस की कार्यवाही देखी

पोटका विधानसभा क्षेत्र से प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पोटका की छात्राओं ने शनिवार को झारखंड विधानसभा पहुंचकर सदन की कार्यवाही को देखा. इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : पोटका विधानसभा क्षेत्र से प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पोटका की छात्राओं ने शनिवार को झारखंड विधानसभा पहुंचकर सदन की कार्यवाही को देखा. इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की.

 

सदन की कार्यवाही देखने के बाद छात्राओं ने झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से भेंट की. इस दौरान अध्यक्ष ने छात्राओं से बातचीत करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया.

 

रबीन्द्रनाथ महतो ने छात्राओं को परिश्रम और लगन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर पोटका के विधायक संजीव सरदार, विद्यालय के शिक्षक और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही