Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

39वां अंतर विवि राष्ट्रीय युवा महोत्सव: रांची यूनिवर्सिटी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

39वें अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में रांची विश्वविद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है. आदित्य और प्रणव राम तिवारी ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: 39वें अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में रांची विश्वविद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है. आदित्य और प्रणव राम तिवारी ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. महोत्सव का आयोजन एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) ने तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ.


 Uploaded Image
सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी तथा एआईयू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए करीब 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय के छात्रों ने वाद-विवाद और मिमिक्री प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

 

वाद-विवाद प्रतियोगिता में आदित्य और प्रणव राम तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, वहीं मिमिक्री प्रतियोगिता में आयुष अंजन दुबे ने चतुर्थ स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया. टीम मैनेजर सुजीत कुमार शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने इस प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया.

 

छात्रों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. सुदेश कुमार साहू, कुलसचिव डॉ. गुरुचरण साहू, सीबीएस के निदेशक डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता, उपनिदेशक डॉ. स्मृति सिंह, मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. किशोर सुरिन, डिपार्टमेंट ऑफ परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स की समन्वयक डॉ. नियति कल्प सहित विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारियों ने छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही