Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड शराब घोटाला : ACB ने नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह के खिलाफ मांगा वारंट

शराब घोटाला की जांच कर रही राज्य सरकार की एजेंसी एसीबी ने IAS विनय चौबे के करीबी और रांची के चर्चित ऑटो मोबाइल कारोबारी विनय सिंह के खिलाफ वारंट मांगा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  शराब घोटाला की जांच कर रही राज्य सरकार की एजेंसी एसीबी ने IAS विनय चौबे के करीबी और रांची के चर्चित ऑटो मोबाइल कारोबारी विनय सिंह के खिलाफ वारंट मांगा है. कांड संख्या 9/2025 की जांच कर रहे अधिकारी ने ACB के विशेष लोक अभियोजक के माध्यम से कोर्ट में विनय सिंह के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट मांगने के लिए आवेदन दिया है.  फिलहाल कोर्ट से वारंट जारी नहीं हुआ है. लेकिन ACB की इस कार्रवाई से विनय सिंह की मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती हैं. क्योंकि ACB को विनय सिंह की तलाश है.

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में भी ईडी ने विनय सिंह के ठिकानों पर मारा था छापा 

दरअसल शराब घोटाला की अब तक जांच में एसीबी ने विनय सिंह को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन अब तक विनय सिंह एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए हैं. जिसके बाद अब एजेंसी उनके खिलाफ वारंट मांग रही है. विनय सिंह ऑटो मोबाइल विक्रेता कंपनी नेक्सजेन के मालिक हैं. पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ से जुड़े शराब घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने भी विनय सिंह के ठिकानों पर रेड की थी.

 

अब तक पांच लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

बता दें कि झारखंड में एसीबी शराब घोटाला की जांच कर रही है. एसीबी ने अब तक की जांच में राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अब तक इस केस में कुल पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. वहीं निलंबित आईएएस विनय चौबे के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज कर भी जांच की जा रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही