Search

 
 
 

झारखंड शराब घोटाला : गजेंद्र सिंह ने ACB कोर्ट से मांगी बेल

झारखंड शराब घोटाले के प्रमुख आरोपी व तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह ने रांची ACB कोर्ट से अपनी जमानत की गुहार लगाई है.
 

Ranchi :  झारखंड शराब घोटाले के प्रमुख आरोपी व तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह ने रांची ACB कोर्ट से अपनी जमानत की गुहार लगाई है. उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है.  बता दें कि एसीबी ने 20 मई को आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था. जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था. गिरफ्तारी के बाद उन्हें एसीबी कोर्ट में पेश किया गया था, जहां अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था. गजेंद्र सिंह पर लगभग 38 करोड़ रुपये के घोटाले में संलिप्त होने, पद का दुरुपयोग करने और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. दोनों आरोपियों पर लगे गंभीर आरोपों के चलते राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही