Search

 
 
 

झारखंड : धीरे-धीरे बढ़ रहा अधिकतम व न्यूनतम पारा, 26 तक शीतलहर की संभावना नहीं

झारखंड में धीरे-धीरे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. राज्य में अधिकतम तापमान 23 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 से 8.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है. सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 32 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान खूंटी में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
 

Ranchi :  झारखंड में धीरे-धीरे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. राज्य में अधिकतम तापमान 23 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 से 8.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है. सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 32 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान खूंटी में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि इसके बाद अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

 

वहीं, इसके अगले दो दिनों के दौरान तापमान में फिर से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. आईएमडी की मानें तो 26 जनवरी तक राज्य में शीतलहर चलने की संभावना नहीं है. 

 

रांची के आस-पास के क्षेत्रों का पूर्वानुमान

रांची के आसपास के क्षेत्रों में 21 जनवरी को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस, 22 जनवरी को  अधिकतम 26 और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस, 23 जनवरी को अधिकतम 26 और न्यूनतम 10  डिग्री सेल्सियस  और 24 जनवरी को अधिकतम 27 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

 

कहां कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

स्थान  अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
रांची   27.2 11.0
जमशेदपुर 30.5     11.9
डाल्टनगंज  28.8 9.2
बोकारो 27.5 11.1
चाईबासा 32.0 11.0
खूंटी 28.6 8.6
लोहरदगा 26.5 9.2
लातेहार   23.5 13.8
सरायकेला 30.5 11.6
पाकुड़ 28.1 11.2

                         
                        
                            Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही