Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मन की बात में झारखंड का जिक्र, मोदी ने कहा, गिरिडीह में सांप-सीढ़ी के खेल से बच्चे अच्छी आदतें सीखते हैं

NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में झारखंड के गिरिडीह का जिक्र किया. कहा कि कुपोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अनोखा अभियान झारखंड में चल रहा है. गिरिडीह में सांप-सीढ़ी का एक खेल तैयार किया गया है. खेल-खेल में बच्चे, अच्छी और खराब आदतों के बारे में सीखते हैं. उन्होंने कहा कि वह कुपोषण से जुड़े इतने सारे अभिनव प्रयोगों के बारे में इसीलिए बता रहे हैं क्योंकि सब को आने वाले महीने में इस अभियान से जुड़ना है. इस क्रम में पीएम ने कहा कि असम के बोंगाई गांव में परियोजना प्रोजेक्ट सम्पूर्णा चलाई जा रही है. इसका मकसद कुपोषण के खिलाफ लड़ाई है. इसके तहत किसी आंगनबाड़ी केंद्र के एक स्वस्थ बच्चे की माता, एक कुपोषित बच्चे की मां से हर सप्ताह मिल कर पोषण से संबंधित जानकारियों पर चर्चा करती है.एक मां दूसरी मां की मित्र बन कर उसकी मदद करती है, उसे सीख देती है. पीएम ने कहा कि इस योजना की मदद से इस क्षेत्र में एक साल में 90 प्रतिशत से ज्यादा बच्चों में कुपोषण दूर हुआ है. इसे भी पढ़ें : मन">https://lagatar.in/mann-ki-baat-pm-said-amrit-sarovar-abhiyan-is-a-mass-movement-mentioned-dd-serial-swaraj/">मन

की बात : पीएम ने कहा, अमृत सरोवर अभियान जन आंदोलन है, डीडी धारावाहिक स्वराज का जिक्र किया

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मेरा बच्चा अभियान

उन्होंने मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भी चर्चा की. कहा कि क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि भजन-कीर्तन का भी प्रयोग इस अभियान में किया जा रहा है. दतिया जिले में मेरा बच्चा अभियान... शुरू किया गया है. इसके तहत जिले में भजन-कीर्तन आयोजित हुए, जिसमें पोषण गुरु कहलाने वाले शिक्षकों ने शिरकत की. साथ ही पीएम ने कहा कि एक मटका कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है. इसमें महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र के लिए मुट्ठी भर अनाज लेकर आती हैं. इसी अनाज से शनिवार को बालभोज का आयोजन होता है. इससे आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ने के साथ ही कुपोषण भी कम हुआ है. इसे भी पढ़ें : अक्षय">https://lagatar.in/bjp-leaders-eyes-on-akshay-kumars-film-ram-setu-subramanian-swamy-sent-legal-notice/">अक्षय

कुमार की फिल्म राम सेतु पर भाजपा नेता की टेढ़ी नजर, सुब्रमण्यन स्वामी ने भेजा लीगल नोटिस

सितम्बर माह पोषण से जुड़े बड़े अभियान के प्रति समर्पित है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सितम्बर माह त्योहारों के साथ-साथ पोषण से जुड़े बड़े अभियान के प्रति समर्पित है. उन्होंने कहा, हम हर साल एक से 30 सितम्बर के बीच पोषण माह मनाते हैं. कुपोषण के खिलाफ पूरे देश में अनेक रचनात्मक प्रयास किये जा रहे हैं. तकनीक का बेहतर इस्तेमाल और जन-भागीदारी भी, पोषण अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बना है. श्री मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों में 14 से 18 साल की बेटियों को भी, पोषण अभियान के दायरे में लाया गया है. जल जीवन मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को कुपोषणमुक्त कराने में इस मिशन का भी बहुत बड़ा असर होने वाला है.  उन्होंने कहा, मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि आप आने वाले पोषण माह में कुपोषण को दूर करने के प्रयासों में जरूर शामिल हों. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही