Search

 
 
 

Jharkhand : 15 अगस्त पर 11 जिलों में मंत्री फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने जारी की जिम्मेदारी

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर 15 अगस्त को झारखंड के अलग-अलग जिला मुख्यालयों में मंत्री तिरंगा फहराएंगे. राज्य सरकार ने इसके लिए मंत्रियों की जिम्मेदारी तय कर दी है.
 

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर 15 अगस्त को झारखंड के अलग-अलग जिला मुख्यालयों में मंत्री तिरंगा फहराएंगे. राज्य सरकार ने इसके लिए मंत्रियों की जिम्मेदारी तय कर दी है.


मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार पलामू डालटनगंज में मंत्री राधा कृष्ण किशोर और मंत्री दीपक बिरुवा झंडोत्तोलन करेंगे. पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा और गुमला में मंत्री चमरा लिंडा तिरंगा फहराएंगे.


गोड्डा में मंत्री संजय प्रसाद यादव, जामताड़ा में मंत्री इरफान अंसारी, देवघर में मंत्री हफीजूल हसन और पाकुड़ में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह झंडोत्तोलन करेंगी.


वहीं, बोकारो में मंत्री योगेंद्र प्रसाद, गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार और लोहरदगा में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराएंगी.


विभाग ने संबंधित जिलों के उपायुक्तों और वरीय पुलिस अधीक्षकों या पुलिस अधीक्षकों को मंत्रियों के साथ समन्वय कर कार्यक्रम की तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है. सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही