Search

 
 
 

झारखंड में नगर निकाय चुनाव: दलीय आधार नहीं,  फिर भी दावेदारों की लग रही कतार

Ranchi: झारखंड में इस महीने कभी भी नगर निकायों के चुनाव की घोषणा हो सकती है. यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं होने जा रहा है, लेकिन मेयर पद के दावेदारों की लॉबिंग शुरू हो गई है.
 


Ranchi: झारखंड में इस महीने कभी भी नगर निकायों के चुनाव की घोषणा हो सकती है. यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं होने जा रहा है, लेकिन मेयर पद के दावेदारों की लॉबिंग शुरू हो गई है. कई दलों ने इंडायरेक्टली उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है. फीडबैक भी लिया जा रहा है. चुनाव जीतने की माकूल रणनीति तैयार की जा रही है.  

 

मेयर के लिए ये नाम आ रहे हैं सामने


रांची नगर निगम
•    मेयर पद एसटी अन्य के लिए सुरक्षित
•    रामकुमार पाहन, रोशनी खलखो, नकुल तिर्की, प्रभु दयाल बड़ाईक, अशोक बड़ाईक, पिंकी खोया, रमा खलखो, अमूल्य नीरज खलखो, राज उरांव, बिरु तिर्की और अजय तिर्की के नाम सामने आ रहे हैं.

मानगो नगर निगम
•    मेयर पद महिला अन्य के लिए आरक्षित
•    सुधा गुप्ता, जेबा खान, कुमकुम श्रीवास्तव, संध्या सिंह, लक्खी सिंह राजपुत, प्रीति सिन्हा के नाम सामने आ रहे हैं.

मेदिनीनगर नगर निगम
•    मेयर पद महिला अनारक्षित
•    अरुणा शंकर, नम्रता त्रिपाठी, पूनम सिंह के नाम चर्चा में

धनबाद मेयर पद जेनरल
•    शेखर अग्रवाल, शमशेर आलम, राशिद रजा अंसारी, अभिजीत राज के नाम चर्चा में

चास मेयर पद अनारक्षित
•    मंजूर अंसारी, जमील, उमेश गुप्ता, अशोक मिश्रा, हिमांशु के नाम सामने आ रहे हैं

 

हजारीबाग नगर निगम
•    मेयर पद ओबीसी-वन(अन्य) के लिए सुरक्षित
•    भाजपा से अरविंद राणा, सुदेश चंद्रवंशी, किशोर राणा, बबन गुप्ता, रेणुका साहु का नाम चर्चा में
•    झामुमो से विकास राणा, परवीण कुमार, नवीन प्रकाश, गौरव चंद्रवंशी के नाम सामने आ रहे हैं

 

यहां होंगे चुनाव


नगर निगम:


•    रांची
•    हजारीबाग
•    मेदिनीनगर
•    धनबाद
•    गिरिडीह
•    देवघर
•    चास
•    आदित्यपुर
•    मानगो


नगर परिषद:


•    गढ़वा
•    विश्रामपुर
•    चाईबासा
•    झुमरी तिलैया
•    चक्रधरपुर
•    चतरा
•    चिरकुंडा
•    दुमका
•    पाकुड़
•    गोड्डा
•    गुमला
•    जुगसलाई
•    कपाली
•    लोहरदगा
•    सिमडेगा
•    मधुपुर
•    रामगढ़
•    साहिबगंज
•    फुसरो
•    मिहिजाम


नगर पंचायत:


•    बंशीधर नगर
•    मझिआंव
•    हुसैनाबाद
•    हरिहरगंज
•    छतरपुर
•    लातेहार
•    कोडरमा
•    डोमचांच
•    बड़की सरैया
•    धनवार
•    महगामा
•    राजमहल
•    बरहरवा
•    बासुकीनाथ
•    जामताड़ा
•    बुंडू
•    खूंटी
•    सरायकेला
•    चाकुलिया

 

ऐसी होगी मतदान प्रक्रिया


•    मेयर-अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के लिए एक ही बैलेट बॉक्स में वोट डाले जाएंगे
•    मेयर और अध्यक्ष का बैलेट पेपर गुलाबी रंग का होगा
•    वार्ड पार्षद का मत पत्र सफेद रंग का होगा
•    गिनती के क्रम में दोनों वोटों को अलग-अलग छांटा जाएगा, फिर उसकी गिनती शुरू होगी

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही