Search

 
 
 

झारखंड : नव विवाहित दंपत्तियों को दी जा रही नई पहल किट, परिवार नियोजन को मिलेगा बढ़ावा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य में नव विवाहित दंपत्तियों के लिए नई पहल किट का वितरण शुरू किया गया है. इस पहल का उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करना है.
 

Ranchi : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य में नव विवाहित दंपत्तियों के लिए नई पहल किट का वितरण शुरू किया गया है. इस पहल का उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करना है.

 

इस कार्यक्रम के तहत नवविवाहिता महिलाओं को विशेष नई पहल किट दी जा रही है. इस किट में परिवार नियोजन से जुड़ी आवश्यक सामग्री और जानकारी शामिल है, जिससे दंपत्तियों को सुरक्षित मातृत्व, जन्म अंतराल और स्वस्थ परिवार के महत्व को समझने में मदद मिलेगी.

 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह पहल मातृ मृत्यु दर (MMR) और शिशु मृत्यु दर (IMR) को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. किट के माध्यम से नव विवाहित दंपत्तियों को आधुनिक गर्भ निरोधक साधनों, उनके उपयोग और लाभ के बारे में जानकारी दी जा रही है.

 

सहिया और स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर नव विवाहित दंपत्तियों को यह किट उपलब्ध करा रहे हैं और उन्हें आवश्यक परामर्श भी दे रहे हैं. इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से भी इस कार्यक्रम को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है.

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड का लक्ष्य है कि राज्य के हर नव विवाहित दंपत्ति तक परिवार नियोजन सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो, ताकि स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सके.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही