Search

 
 
 

झारखंड :गम्हरिया थाना में दुष्कर्म मामले में नया खुलासा, पीड़िता निकली नाबालिग; कथित पति गिरफ्तार

Saraikela News : परिजनों के अनुसार, शंकर दास नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया था और पत्नी बनाकर रख रहा था. परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने शंकर दास को गिरफ्तार कर लिया.
 
गिरफ्तार कथित पति.
  • आरोपी पुलिसकर्मी सहित पति पर भी अब पॉक्सो की कार्रवाई

Saraikela News : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में नया खुलासा हुआ है. मेडिकल जांच और दस्तावेजों की पड़ताल में पीड़िता के नाबालिग होने की पुष्टि हुई है. इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. अब मुख्य आरोपित सिपाही समेत अन्य संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के कथित पति शंकर दास को गिरफ्तार किया है.

 

इसे भी पढ़ें

https://lagatar.in/illegal-earnings-of-the-operators-of-mahadev-betting-app-amount-to-8800094000-crore 


इस पूरे मामले में पीड़िता की पहचान उसके परिजनों ने मीडिया में प्रकाशित तस्वीरों के जरिए की. ओडिशा के मयूरभंज और बड़बिल क्षेत्र में रहने वाले परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने एक मानवाधिकार दल की मदद से गम्हरिया पहुंचकर पुलिस से संपर्क किया. परिजनों ने बताया कि पीड़िता पिछले करीब छह महीने से लापता थी.


परिजनों के अनुसार, शंकर दास नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया था और पत्नी बनाकर रख रहा था. परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने शंकर दास को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता को भगाकर ले जाने और उससे अवैध संबंध बनाने के आरोप में उसके खिलाफ भी पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने उसे थाने के हाजद में रखा था. 


गौरतलब है कि थाने में दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था. इससे पहले मुख्य आरोपी पुलिस कर्मी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही