Search

 
 
 

Jharkhand News: झारखंड के 35 हजार स्कूलों में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यभर के 35 हजार से अधिक स्कूलों योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस राज्यव्यापी कार्यक्रम में करीब 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास भाग लिया.
 

Ranchi: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यभर के 35 हजार से अधिक स्कूलों योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस राज्यव्यापी कार्यक्रम में करीब 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास भाग लिया.


रविवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय खुले रहे. इस दौरान सामूहिक योग कार्यक्रम के साथ विभिन्न रचनात्मक और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया.


इस अवसर पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि झारखंड के विद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का व्यापक और अनुशासित आयोजन सराहनीय है. उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक शांति, आत्म-अनुशासन और संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है.

 

उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” लोगों को बचपन से ही योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की प्रेरणा देती है. इसी उद्देश्य से विद्यालयों में नियमित योगाभ्यास को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

 

राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी विद्यालयों तक योग दिवस को लेकर उत्साह देखने को मिला. विद्यार्थियों, शिक्षकों और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया. राज्यभर में एक साथ हुए इस आयोजन ने झारखंड को योगमय वातावरण से जोड़ दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही