Search

Jharkhand News : झारखंड के लिए ‘काला दिन’, 1 ही दिन में अलग-अलग जिलों में 12 की मौत, 15 घायल

Ranchi : झारखंड में सोमवार का दिन कई परिवारों के लिए काला दिन रहा हैं. राज्य के अलग-अलग जिलों से एक ही दिन में 12 से अधिक लोगों की मौत व 15 से अधिक लोगों की घायल की खबरों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. कहीं सड़क हादसे में मौत हुई तो कहीं हत्या, आत्महत्या और डूबने की घटनाओं ने माहौल गमगीन कर दिया. इन सभी मामलों में पुलिस जांच में जुटी है.

 

जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर: पिता बना हैवान, पत्नी-बेटे और 3 माह की गर्भवती बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला

जमशेदपुर के एग्रिको में एक सेवानिवृत्त टाटा स्टील कर्मी ने अपनी पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं, सिदगोड़ा में एक महिला को ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

 

पलामू से एक शव बरामद 

पलामू जिले के मेदिनीनगर के चर्च रोड से एक शव को पुलिस ने बरामद किया, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


गिरिडीह में सड़क हादसे में एक की मौत 

गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक सूरज यादव की मौत हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गांवा-तिसरी मुख्य मार्ग जाम कर दिया. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आवागमन बहाल हो सका.


धनबाद में एक हत्या और सड़क हादसे एक महिला की मौत 

धनबाद में पंचायत सेवक के बेटे का शव पुलिस ने किया बरामद है. परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप. तो वहीं धनबाद में एक महिला सड़क हादसे में घायल हो गई. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया.


रांची में दर्दनाक रेल हादसा: लोहरदगा ट्रेन से गिरकर 1 की मौत, पुलिस जांच में जुटी

रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयासराय मठटोली अमडेला के पास लोहरदगा ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. 

 

बोकारो में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत 

बोकारो के पेटरवार में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


लातेहार जिले के बरियातू थाना क्षेत्र से बरामद शव की 24 घंटे बाद भी पहचान नहीं हो सकी है. मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है. शव को फिलहाल सदर अस्पताल के शवगृह में रखा गया है. बरियातू थाना पुलिस मृतक के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है. आसपास के थानों और आम लोगों से गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

 

चाईबासा: मनोहरपुर में 10 फीट नीचे खेत में गिरी बारातियों की गाड़ी, 2 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर

 

पुलिस कर रही जांच

राज्यभर में हुई इन घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. कई मामलों में हत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि कुछ घटनाएं हादसा और आत्महत्या से जुड़ी बताई जा रही हैं.

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों की जांच की जा रही है और जल्द खुलासा किया जाएगा. एक ही दिन में इतनी सारी मौत की घटनाओं ने पूरे झारखंड को झकझोर दिया है. सोशल मीडिया पर भी लोग इसे झारखंड के लिए काला दिन बता रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//