Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : मतदान केंद्र में फैली है गंदगी, चारों तरफ उग आयी है झाड़ियां

Advertisement
Advertisement
Bermo : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव में प्रत्याशी इस चिलचिलाती धूप में पसीना बहा रहे हैं और मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं. वहीं प्रशासन भी मुस्तैदी से फ्री एंड फेयर चुनाव कराने के लिए तत्पर हैं. मगर निर्वाचन अधिकारी के अधिनस्त काम करने वाले कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पंचायत के बूथों की स्थिति इतनी खराब है कि मतदान करना तो दूर वहां तक मतदाताओं को पहुंचना भी मुश्किल है. इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-murder-youth-with-sharp-weapon-investigation-continues/">रांची:

धारदार हथियार से युवक की हत्या, जांच जारी

स्कूल के चारों तरफ झाड़ियां उग गयी है

हम बात कर रहे हैं गोमिया प्रखंड के हज़ारी पंचायत अंतर्गत 12 नंबर बूथ का. यह बूथ पंचायत के राजस्व ग्राम खुदगड्डा ग्राम के नई बस्ती में है. बूथ नव प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती में बनाया गया. इस विद्यालय को पूर्व में ही बंद करते हुए दूसरे स्कूल में मर्ज कर दिया गया है. तब से यह स्कूल बंद है. बंद रहने के कारण स्कूल के चारों तरफ झाड़ियां उग गयी है. अंदर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. रास्ते में स्वच्छता अभियान और ओडीएफ पंचायत होने की धज्जियां उड़ाता है. जब से पंचायत चुनाव की घोषणा हुई है, प्रशासन लगातार बूथों की स्थिति एवं बूथों पर आवश्यक इंतजाम को दुरुस्त करने को लेकर फिक्रमंद रही है, लेकिन हज़ारी पंचायत का 12 नंबर बूथ सभी तैयारी का पोल खोल कर रख दी है. हज़ारी पंचायत के 12 नंबर बूथ के मतदाता इस बात से खुश थे कि वे पहली बार पंचायत के चुनाव में अपने गांव में ही मतदान का अवसर प्राप्त करेंगे, लेकिन जो प्रशासनिक तैयारी है उससे वे असमंजस की स्थिति में है. इसे भी पढ़ें - एलन">https://lagatar.in/elon-musk-gave-advice-to-investors-told-when-to-invest-money-in-the-stock-market-and-when-not/">एलन

मस्क ने दी इन्वेटर्स को सलाह, बताया शेयर मार्केट में कब लगायें पैसे और कब नहीं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही