Search

 
 
 

Jharkhand News: भीषण गर्मी को लेकर CM हेमंत सख्त, पानी, बिजली व स्वास्थ्य सेवाओं पर दिए निर्देश

झारखंड में बढ़ती गर्मी और तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के वरीय अधिकारियों और सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने आम लोगों को राहत देने के लिए पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए.
 

Ranchi : झारखंड में बढ़ती गर्मी और तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के वरीय अधिकारियों और सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने आम लोगों को राहत देने के लिए पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए.

 

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. सभी जिलों को निर्देश दिया गया कि जलापूर्ति योजनाओं, चापाकलों और टैंकरों की नियमित निगरानी की जाए. जहां भी पानी की समस्या सामने आए, वहां तुरंत समाधान किया जाए.

Uploaded Image

बैठक करते अधिकारी

बिजली व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिजली कटौती, ट्रांसफॉर्मर खराबी जैसी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके.

 

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में लू और हीटवेव से प्रभावित मरीजों के इलाज की पूरी तैयारी रहे. जरूरी दवाएं, ओआरएस, पानी और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए.

 

मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को यह भी निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से अपने क्षेत्रों का दौरा करें और लोगों से सीधे संवाद करें. उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर जाकर समस्याएं समझने और उनका समाधान करने से ही व्यवस्था बेहतर होगी.

 

उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि किसी भी नागरिक को पानी, बिजली या स्वास्थ्य सेवाओं की कमी का सामना न करना पड़े. बैठक में विभिन्न जिलों की स्थिति की समीक्षा की गई और जरूरत के अनुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही