Search

 
 
 

Latehar News : तीन राज्यों में शानदार जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

लातेहार जिला भाजपा अध्युक्ष वंशी यादव के नेतृत्वल में जुटे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाये. जिलाध्याक्ष ने कहा कि भाजपा ने तीनों राज्यों में ऐतिहासिक जीत हासिल की है. उन्होंने खास कर पश्चिम बंगाल की जनता को धन्यवाद दिया.
 
जश्न मनाते भाजपाई.

Latehar : तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की शानदार जीत पर लातेहार के भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया. एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया. समाहरणालय मोड़ पर लातेहार जिला भाजपा अध्युक्ष वंशी यादव के नेतृत्वल में जुटे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाये.

 


जिलाध्याक्ष ने कहा कि भाजपा ने तीनों राज्यों में ऐतिहासिक जीत हासिल की है. उन्होंने खास कर पश्चिम बंगाल की जनता को धन्यवाद दिया. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्यक राजधनी प्रसाद यादव, पूर्व जिला अध्यहक्ष पंकज सिंह, नगर पंचायत अध्यमक्ष महेश सिंह, अधिवक्ताध राजीव रंजन पांडेय, जिला उपाध्ययक्ष राकेश दुबे, अनिल सिंह, रघुवर यादव, विष्णुरदेव गुप्ताल, ध्रुव पांडेय, पंकज यादव, दुर्गा प्रसाद, पिंटू रजक, गौरव दास, राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही