Search

 
 
 

Jharkhand News : जंगल-पहाड़ के गांवों में पहुंचेंगी डॉक्टर-दवाइयां, मोबाइल क्लीनिक के लिए 1.39 करोड़ मंजूर

राज्य सरकार ने मोबाइल क्लीनिक योजना के संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1 करोड़ 39 लाख 59 हजार 391 की राशि की मंजूर दी है. यह राशि स्पेशल हेल्थ केयर पैकेज फॉर प्रिमिटिव ट्राइब्स (PVTG) के तहत जारी की गई है. इसका मकसद उन इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जहां अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र आसानी से उपलब्ध नहीं हैं.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi :  राज्य सरकार ने मोबाइल क्लीनिक योजना के संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1 करोड़ 39 लाख 59 हजार 391 की राशि की मंजूर दी है. यह राशि स्पेशल हेल्थ केयर पैकेज फॉर प्रिमिटिव ट्राइब्स (PVTG) के तहत जारी की गई है. इसका मकसद उन इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जहां अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र आसानी से उपलब्ध नहीं हैं.

 

मोबाइल क्लीनिक गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देगा. इससे गांव में ही डॉक्टर से जांच, सामान्य बीमारियों का इलाज, जरूरी दवाइयां, गर्भवती महिलाओं व बच्चों की जांच, टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी सलाह मिल सकेगी. अगर किसी मरीज की हालत गंभीर होगी, तो उसे समय पर बड़े अस्पताल भेजा जाएगा.

 

इस योजना के तहत राज्य के 11 जिलों को राशि दी गई है. पाकुड़ को सबसे ज्यादा 29.70 लाख मिले हैं. वहीं गोड्डा को 19.68 लाख, दुमका को 16.14 लाख, चतरा को 10.94 लाख और खूंटी, कोडरमा, रामगढ़, गिरिडीह व हजारीबाग को 9.84-9.84 लाख, बोकारो को 7.74 लाख और गुमला को 6.19 लाख दिए गए हैं.

 

स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया है कि राशि जिला स्वास्थ्य समिति के बैंक खाते में रखी जाए. योजना की प्रगति की रिपोर्ट हर महीने की 10 तारीख तक विभाग को भेजनी होगी. साथ ही खर्च का उपयोगिता प्रमाण पत्र भी समय पर जमा करना होगा.

 

सरकार का कहना है कि मोबाइल क्लीनिक से दूर-दराज के गांवों में रहने वाले लोगों को समय पर इलाज मिलेगा. छोटी बीमारियों का इलाज गांव में ही हो सकेगा, गर्भवती महिलाओं और बच्चों की नियमित जांच होगी और गंभीर मरीजों को समय रहते बड़े अस्पताल भेजा जा सकेगा. इससे इन इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही