Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand News : 25 लाख इनामी हार्डकोर माओवादी अजय महतो हथियार के साथ गिरफ्तार

झारखंड पुलिस और सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. गिरिडीह पुलिस और सुरक्षा बलों ने 25 लाख के इनामी हार्डकोर माओवादी अजय महतो उर्फ टाइगर को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की खबरें

Ranchi :   झारखंड पुलिस और सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. गिरिडीह पुलिस और सुरक्षाबलों ने 25 लाख के इनामी हार्डकोर माओवादी अजय महतो उर्फ टाइगर को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अजय महतो से पूछताछ कर रही है. पूछताछ में नक्सली संगठन से जुड़े नेटवर्क और कई वारदातों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है. पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है.

 

Uploaded Image

 

बता दें कि अजय महतो प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी (BJSAC) का सक्रिय सदस्य रहा है और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था. वह गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड के पांडेडीह गांव का रहने वाला है.

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अजय महतो के खिलाफ हत्या, पुलिस पर हमला, विस्फोट, लेवी वसूली, आर्म्स एक्ट, यूएपीए समेत 200 से अधिक मामले दर्ज हैं. वह कई वर्षों से झारखंड समेत आसपास के राज्यों में नक्सली गतिविधियों का संचालन कर रहा था.

 

बताया जाता है कि 2020 में राज्य सरकार ने अजय महतो समेत कई हार्डकोर नक्सलियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मंजूरी दी थी. तत्कालीन उपायुक्त की अनुशंसा पर सरकार ने यह स्वीकृति प्रदान की थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही