Search

 
 
 

Jharkhand News : राज्यसभा चुनाव में नाथवानी के नामांकन पर अटका पेंच, आपत्ति की जांच कल

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र पर आपत्ति दर्ज की गई है. इसके बाद उनके नामांकन को फिलहाल होल्ड पर रख दिया गया है. मामले की सुनवाई और जांच अब बुधवार सुबह 11 बजे की जाएगी.
 

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र पर आपत्ति दर्ज की गई है. इसके बाद उनके नामांकन को फिलहाल होल्ड पर रख दिया गया है. मामले की सुनवाई और जांच अब बुधवार सुबह 11 बजे की जाएगी.

 

जानकारी के अनुसार, नामांकन पत्र में उम्मीदवार के नाम के उल्लेख को लेकर विवाद सामने आया है. कुछ दस्तावेजों में नाम परिमल नाथवानी दर्ज है, जबकि कुछ स्थानों पर नाथवानी परिमल लिखा गया है. इसी बिंदु को लेकर आपत्ति उठाई गई है.

 

मामले की जानकारी मिलने के बाद परिमल नाथवानी स्वयं विधानसभा सचिवालय पहुंचे और विधानसभा के प्रभारी सचिव सह रिटर्निंग ऑफिसर रंजीत कुमार के समक्ष उपस्थित होकर आपत्तियों का जवाब दिया. इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय कक्ष में काफी देर तक चर्चा और कानूनी पहलुओं पर विचार-विमर्श चलता रहा.

 

सूत्रों के अनुसार, नाथवानी की ओर से भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी विधानसभा सचिवालय पहुंचे और पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी. हालांकि, रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से अभी तक अंतिम निर्णय नहीं सुनाया गया है.

 

वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैजनाथ राम और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है. दोनों के नामांकन वैध पाए गए हैं.

 

रिटर्निंग ऑफिसर ने निर्देश दिया है कि आपत्ति की सुनवाई के दौरान परिमल नाथवानी या उनके अधिकृत एजेंट को उपस्थित रहना होगा. अब बुधवार को होने वाली जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि नामांकन पत्र में दर्ज कथित त्रुटि को स्वीकार किया जाता है या उसे तकनीकी गलती मानते हुए नामांकन को वैध घोषित किया जाता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही