Search

 
 
 

Jharkhand News: दिल्ली के भारत मंडपम में चमकी झारखंड की हस्तकरघा विरासत, मिली ग्लोबल पहचान

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 में झारखंड पैवेलियन का उद्घाटन उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड की समृद्ध हस्तकरघा और वस्त्र विरासत को वैश्विक पहचान दिलाकर राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित करना सरकार का लक्ष्य है
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

New Delhi/Ranchi: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 में झारखंड पैवेलियन का उद्घाटन उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड की समृद्ध हस्तकरघा और वस्त्र विरासत को वैश्विक पहचान दिलाकर राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित करना सरकार का लक्ष्य है, ताकि युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े.

Uploaded Image

झारखंड पैवेलियन में राज्य के छह जीआई टैग प्राप्त हस्तकरघा उत्पादों—तसर सिल्क, कुचाई सिल्क, भगैया साड़ी एवं फैब्रिक, टुमका चादर, भोया साड़ी एवं फैब्रिक तथा पंछी साड़ी एवं फैब्रिक—का प्रदर्शन किया गया. इन उत्पादों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के बीच झारखंड की पारंपरिक शिल्पकला और बुनकरों की प्रतिभा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया.

 

इसे भी पढ़ें:


मंत्री ने कहा कि भारत टेक्स 2026 बुनकरों और कारीगरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने, नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने और झारखंड के वस्त्र उद्योग को वैश्विक मूल्य श्रृंखला से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है.
कार्यक्रम में उद्योग विभाग के निदेशक विशाल सागर, अपर सचिव प्रीति समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. आयोजन में देश-विदेश के खरीदार, निवेशक, निर्यातक, नीति-निर्माता और हस्तकरघा क्षेत्र से जुड़े कारीगर बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही