Search

 
 
 

Jharkhand News : JTET भाषा विवाद पर झारखंड मंत्रालय में बैठक शुरू, फैसले पर टिकी नजरें

झारखंड मंत्रालय में जेटेट परीक्षा को लेकर चल रहे भाषा विवाद पर हाई लेवल बैठक शुरू.हो गई है. दरअसल भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषा को जेटेट नियमावली में शामिल करने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से छात्रों और अभ्यर्थियों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है.
 
  • आज हो सकता है बड़ा फैसला

Ranchi  :  झारखंड मंत्रालय में जेटेट परीक्षा को लेकर चल रहे भाषा विवाद पर हाई लेवल बैठक शुरू.हो गई है. दरअसल भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषा को जेटेट नियमावली में शामिल करने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से छात्रों और अभ्यर्थियों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है.

 

पलामू प्रमंडल समेत राज्य के कई हिस्सों के अभ्यर्थियों का कहना है कि इन इलाकों में बड़ी संख्या में लोग भोजपुरी, मगही और अंगिका बोलते हैं. ऐसे में अगर इन भाषाओं को परीक्षा प्रक्रिया से बाहर रखा जाता है, तो हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा देने से वंचित हो सकते हैं.

 

इसी के बढ़ते विवाद और छात्रों की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है, जिसकी आज पहली और महत्वपूर्ण बैठक प्रोजेक्ट भवन में आयोजित की गई है.  बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर कर रहे हैं. जबकि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की समेत कई मंत्री और विभागीय अधिकारी बैठक में शामिल हैं

 

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इसमें यह देखा जाएगा कि आखिर कितने अभ्यर्थी इस फैसले से प्रभावित हो सकते हैं, किन भाषाओं को जेटेट नियमावली में शामिल किया जाना चाहिए और नियमावली में किस तरह के बदलाव की जरूरत है.

 

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आज की इस पहली बैठक में कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा. क्या भोजपुरी, मगही और अंगिका को जेटेट नियमावली में जगह मिल पाएगी या फिर यह विवाद आने वाले दिनों में और ज्यादा गहराएगा, जिसपर छात्रों सहित राजनीतिक दलों की नजरें बनी हुई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही