Search

 
 
 

Jharkhand News : मंत्री इरफान का ऐलान, सभी जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज

झारखंड सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है. इस बीच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि सरकार की राज्य के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है.
 

Ranchi :   झारखंड सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है. इस बीच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि सरकार की राज्य के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है. 

 

उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में आठ नए मेडिकल कॉलेज बनाने का निर्णय लिया गया है, जिनमें से चार को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है. इससे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और मजबूत होगी. यह भी कहा कि लोगों का सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा बढ़ा है, हालांकि अभी और सुधार की जरूरत है.

 

सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी सदर अस्पतालों में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ ही एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी जांच सुविधाएं भी बहाल की जा रही है. इलाज की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए रोबोटिक्स तकनीक के उपयोग पर भी काम किया जा रहा है.

 

मंत्री ने कांके में प्रस्तावित रिम्स-2 का जिक्र करते हुए कहा कि यह एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल होगा. उन्होंने कहा कि इसका शिलान्यास अगले एक-दो महीनों में किया जा सकता है. साथ ही उन्होंने लोगों से इस परियोजना का विरोध नहीं करने की अपील की.

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने भी स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि 40 वर्ष की उम्र के बाद नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए और लोग जानते हुए भी स्वास्थ्य नियमों का पालन नहीं करते, जो चिंता का विषय है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही