Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

MLA ढूल्लु महतो की बढ़ सकती है मुश्किल, HC ने किया इश्यू फ़्रेम, नामांकन पत्र समेत चुनाव के दौरान दिए गए दस्तावेज मांगे

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एके चौधरी की कोर्ट में हुई. जलेश्वर महतो की याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस मामले में इशू फ्रेम (सुनवाई के बिंदु) कर दिया है. अब इस मामले की सुनवाई छह सप्ताह बाद होगी. प्रार्थी के अधिवक्ता अरविंद लाल के मुताबिक़ सोमवार को  सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ढूल्लु के नामांकन पत्र समेत चुनाव के दौरान जमा किये गये अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. कोर्ट में दस्तावेज चार सप्ताह में प्रस्तुत करना है. वाद पत्र के निर्धारण के बाद कोर्ट ने गवाहों की सूची भी मांगी है. इसे भी पढ़ें - निरसा">https://lagatar.in/nirsa-fire-broke-out-in-the-house-property-worth-thousands-burnt/">निरसा

: घर में लगी भीषण आग, हजारों की संपत्ति जली

कोर्ट के निर्देश के बाद बढ़ सकती है मुश्किल 

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद ढूल्लू की मुश्किल बढ़ सकती हैं. क्योंकि अदालत ने एक तरफ़ निर्वाचन आयोग से चुनाव के दौरान ढूल्लू के द्वारा जमा किए गए दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है. तो दूसरी तरफ़ गवाहों की सूची भी मांगी है. प्रार्थी के अधिवक्ता के अनुसार अगली सुनवाई की तिथि से हाईकोर्ट में इस मामले से जुड़े गवाहों के बयान भी दर्ज हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें - सरकार">https://lagatar.in/the-government-gave-1-13-acres-of-land-to-bhadwa-munda-of-ratu-in-ranchi-the-dabangs-captured/">सरकार

ने रातू के भदवा मुंडा को दी 1.13 एकड़ जमीन, दबंगों ने कर लिया कब्जा

जलेश्वर महतो ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप  लगाया है

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 के दौरान भाजपा विधायक ढुल्लू महतो और कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था. दोनों ने बाघमारा विधानसभा से चुनाव लड़ा था. भाजपा विधायक ढुल्लू महतो मात्र 824 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए थे. ढुल्लू के निर्वाचन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है. जलेश्वर महतो ने ढुल्लू महतो के निर्वाचन को हाई कोर्ट में चुनौती दी है. प्रार्थी ने ढुल्लू पर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उनका नामांकन रद्द करने और रिकाउंटिंग की मांग की है. इसे भी पढ़ें - विवेकानंद">https://lagatar.in/vivekananda-school-controversy-hc-said-retired-judge-nn-tiwari-will-remain-administrator-till-further-orders/">विवेकानंद

स्कूल विवाद : HC ने कहा अगले आदेश तक रिटायर्ड जज एन एन तिवारी प्रशासक रहेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही