Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand News: झारखंड के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए FJCCI और JSDMS के बीच एमओयू

झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) और झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी (JSDMS) के बीच राज्य के युवाओं के कौशल विकास, उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए.

Uploaded Image

एमओयू पर FJCCI की ओर से अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी की ओर से मिशन निदेशक-सह-मुख्य परिचालन पदाधिकारी (आईएएस) शैलेन्द्र कुमार लाल ने हस्ताक्षर किए.

 

इसे भी पढ़ें:

 

समझौते के तहत मुख्यमंत्री सारथी योजना (MMSY) के अंतर्गत प्रशिक्षित एवं प्रमाणित युवाओं को FJCCI के सदस्य उद्योगों और प्रतिष्ठानों की आवश्यकताओं के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा. इसके अलावा उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण, औद्योगिक भ्रमण, ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग, अतिथि व्याख्यान और पाठ्यक्रम निर्माण में भी दोनों संस्थाएं मिलकर कार्य करेंगी. 

 

यह एमओयू प्रारंभिक तौर पर एक वर्ष के लिए प्रभावी रहेगा, जिसे आपसी सहमति से आगे भी बढ़ाया जा सकेगा. समझौते के अनुसार FJCCI अपने सदस्य उद्योगों और प्रतिष्ठानों के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा. साथ ही चयनित युवाओं को समय पर वेतन, न्यूनतम वेतनमान और बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी पहल की जाएगी.

 

इस अवसर पर FJCCI अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि यह साझेदारी झारखंड के युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन मिलेगा और राज्य में रोजगार तथा औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही