Search

 
 
 

Jharkhand News : आदिवासी क्षेत्रों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध, फॉर्म भरने से इनकार

Ranchi : झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को कई आदिवासी इलाकों में विरोध का सामना करना पड़ रहा है. निर्वाचन कर्मियों के पहुंचने के बावजूद स्थानीय ग्रामीणों ने इस प्रक्रिया से दूरी बना ली है. लोग मतदाता सूची से जुड़ा प्रगणक फॉर्म भरने को तैयार नहीं हैं.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को कई आदिवासी इलाकों में विरोध का सामना करना पड़ रहा है. निर्वाचन कर्मियों के पहुंचने के बावजूद स्थानीय ग्रामीणों ने इस प्रक्रिया से दूरी बना ली है. लोग मतदाता सूची से जुड़ा प्रगणक फॉर्म भरने को तैयार नहीं हैं.

 

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

जानकारी के अनुसार, यह स्थिति मुख्य रूप से रांची, खूंटी, पाकुड़, लातेहार और धनबाद जैसे जिलों के गांवों में देखी गई है. स्थानीय लोगों ने इस अभियान में शामिल होने से इनकार कर दिया है. अपना विवरण देने से पीछे हट रहे हैं. प्रशासनिक स्तर पर इस गतिरोध को खत्म करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. 

 

बूथ स्तर के कर्मचारियों और स्थानीय प्रशासनिक दलों ने इन क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को समझाने का काम किया. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि अभियान के उद्देश्य से जरूरी विवरण जुटाए जा रहे हैं. प्रशासन घर-घर जाकर ग्रामीणों को समझाने और उन्हें इस प्रक्रिया से जोड़ने के प्रयास में जुटा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही