Search

 
 
 

Jharkhand News : झारखंड में 20 जून 2026 से शुरू होगा SIR, आदेश जारी

चुनाव आयोग ने कहा कि झारखंड में 20-6-2026 से SIR शुरु होगा. चुनाव आयोग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. आयोग ने तीसरे चरण में देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में Special Intensive Revision (SIR) करने से संबंधित कार्यक्रम की घोषणा की है.
 

Ranchi : चुनाव आयोग ने कहा कि झारखंड में 20-6-2026 से SIR शुरु होगा. चुनाव आयोग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. आयोग ने तीसरे चरण में देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में Special Intensive Revision (SIR) करने से संबंधित कार्यक्रम की घोषणा की है.

 

इसके तहत झारखंड में 20-6-206 से SIR का काम शुरू होगा. 20-6-2026 से 29-6-2026 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. 30-6-2026 से 29-7-2026 तक BLO द्वारा आवार पर जाकर सत्यापन किया जाएगा. इसी अवधि में मतदाताओँ के अनुपात में बूथों का निर्धारण किया जाएगा.

 

5-8-2026 को वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट पब्लिकेशन होगा. 5-8-2026 से दावा प्रस्तुत किया जाएगा. 5-8-2026 से 3-10-2026 तक की अवधि में दावों का निपटारा किया जाएगा. 1-10-2026 तक मतदाताओं के नाम दर्ज किए जाएंगे. 7-10-2026 को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही