Search

 
 
 

Ranchi News : NEET पेपर लीक पर NSUI का केंद्र सरकार पर हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

देशभर में NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बढ़ते विरोध के बीच राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI ने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं
 

Ranchi : देशभर में NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बढ़ते विरोध के बीच राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI ने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में NSUI नेताओं ने कहा कि परीक्षा में हुई अनियमितताओं ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों के भविष्य को संकट में डाल दिया है.

 

प्रदेश NSUI अध्यक्ष विनय उरांव ने कहा कि NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में गड़बड़ी होना बेहद चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि देशभर के 22 लाख से अधिक परीक्षार्थी और उनके परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं. कहा कि छात्र पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है. यह शिक्षा व्यवस्था की विफलता है. 

 

NSUI नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं ने युवाओं का भरोसा शिक्षा प्रणाली से उठाना शुरू कर दिया है. संगठन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की.

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में NSUI ने मांग की कि पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए. संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में राज्यभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही