Search

 
 
 

Jharkhand News : ग्रामीण विकास व सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करें- CM हेमंत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में पंचायती राज और ग्रामीण कार्य विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. इस बैठक में पंचायती राज एवं ग्रामीण कार्य मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
 
  • मुख्यमंत्री ने पंचायती राज और ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा की

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में पंचायती राज और ग्रामीण कार्य विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. इस बैठक में पंचायती राज एवं ग्रामीण कार्य मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सहित मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

 

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों की आधारभूत संरचना, सड़क संपर्क और पंचायत स्तरीय सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए ताकि विकास योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके.

 

पंचायत भवनों में कचरा प्रबंधन और जन जागरूकता 

पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने पंचायत भवनों में विशेषज्ञों की मदद से ठोस कचरा प्रबंधन के तहत सूखा, गीला और प्लास्टिक कचरा अलग करने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए.

 

इसके साथ ही, पंचायतों के माध्यम से बाल विवाह व महिला हिंसा की रोकथाम और हेल्पलाइन नंबरों के लिए जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं व युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया.

 

डिजिटल सेवाओं का विस्तार और बुनियादी सुविधाएं 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पंचायत सचिवालय से मिलने वाली सभी सेवाएं ग्रामीणों को बिना किसी परेशानी के समय पर मिलनी चाहिए और इसके लिए डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया जाए. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने और पंचायत भवनों में शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्वच्छता व लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा.


 ग्रामीण सड़कों का निर्माण और गुणवत्ता नियंत्रण 

ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क से ही विकास को गति मिलेगी और इससे गांवों की आर्थिक गतिविधियां मजबूत होंगी.

 

 ऑनलाइन संवाद कर ली प्रगति की जानकारी 

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से बरहेट पंचायत सचिवालय के कार्यों की लाइव जानकारी ली और वहां उपस्थित एक महिला लाभुक से बात कर उसका हौसला भी बढ़ाया. बैठक में विभागीय सचिव ने मुख्यमंत्री को विभिन्न परिसंपत्तियों के निर्माण, मरम्मत और विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही