Search

 
 
 

Jamtara News : बकरीद को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, शहर में निकला फ्लैग मार्च

जिले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एवं लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ वसीम राजा ने किया.
 
फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस अघिकारी व अन्य.

Jamtara : बकरीद पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट मोड में है. पर्व की पूर्व संध्या पर बुधवार को जिले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एवं लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ वसीम राजा ने किया. इसमें साइबर डीएसपी अमित रविदास,  सीओ अबिश्वर मुर्मू, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित अन्य पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे.


फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों, बाजार व संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. पुलिस की टीम ने पूरे शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है. असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है.अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही